
ममता बनर्जी बोलीं- हमारे गांवों में आ जाते हैं बीएसएफ कर्मी, पुलिस उन पर रखे नजर
Zee News
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, 'कानून व्यवस्था राज्य का विषय है. नगालैंड में क्या हुआ यह सभी ने देखा है. मैं ब्लॉक विकास अधिकारियों और निरीक्षक प्रभारियों से सचेत रहने को कहूंगी.'
पश्चिम बंगालः नगालैंड में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने के मद्देनजर मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने पड़ोसी देशों की सीमाओं से लगे जिलों की पुलिस से कहा कि वे सीमा सुरक्षा बल (BSF) की गतिविधियों पर नजर रखें.
उन्होंने पुलिस को यह निर्देश भी दिया कि सीमा सुरक्षा बल को उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर कार्रवाई करने की अनुमति न दी जाए.
More Related News
