
ममता बनर्जी का PM मोदी से सवाल- नई संसद बनाने के लिए पैसा है, तो वैक्सीनेशन के लिए क्यों नहीं?
Zee News
पश्चिम बंगाल की तीसरी बार सीएम बनीं ममता बनर्जी ने केंद्र की कोरोना नीतियों पर सवाल खड़े किए और उसमें सुधार को लेकर पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी. साथ ही उन्होंने पीएम से फ्री वैक्सीनेशन को लेकर सवाल पूछे. ममता ने कहा कि जब नया संसद बनाने के लिए हजारो करोड़ रुपये हैं तो वैक्सीन के लिए क्यों नहीं.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की तीसरी बार मुख्यमंत्री बनी ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने गुरुवार को केंद्र (Central Government) की कोरोना नीति पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, 'केंद्र द्वारा कोई पारदर्शी नीति नहीं है, मैंने PM मोदी को लिखकर इसमें बदलाव का आग्रह किया है. चिट्ठी लिखी है, मैंने उनसे निपुण नीति बनाने का अनुरोध किया है.' इतना ही नहीं, ममता ने मुफ्त टीकाकरण (Free Vaccination) के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा, 'पीएम मोदी से मुझे अब तक कोई जवाब नहीं मिला है. जबकि वे 20,000 करोड़ रुपये खर्च करके नई संसद और मूर्तियां बना रहे हैं. लेकिन टीकों के लिए 30,000 करोड़ रुपये आवंटित नहीं कर रहे हैं. ममता ने पूछा कि पीएम केयर फंड (PM Care Fund) कहां है? क्यों वे युवा लोगों के जीवन को खतरे में डाल रहे हैं?More Related News
