
ममता ने PM मोदी को लिखा खत, कहा- मुख्य सचिव को रिलीज नहीं कर सकती, वापस लें फैसला
Zee News
ममता बनर्जी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के मुख्य सेक्रेटरी को दिल्ली बुलाने के एकतरफा हुक्म से स्तब्ध और हैरान हूं.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखकर राज्य के चीफ सेक्रेटरी अलपन बंद्योपाध्याय (Alapan Bandyopadhyay) को दिल्ली बुलाने के हुक्म को रद्द करने की गुज़ारिश की है. ममता बनर्जी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के मुख्य सेक्रेटरी को दिल्ली बुलाने के एकतरफा हुक्म से स्तब्ध और हैरान हूं. यह एकतरफा हुक्म कानून की कसौटी पर खरा नहीं उतरने वाला. तारीखी तौर से अभूतपूर्व तथा पूरी तरह से असंवैधानिक है.More Related News
