
ममता की वापसी की पेशनगोई को BJP ने किया खारिज, कहा- एग्जैक्ट पोल नहीं होते एग्जिट पोल
Zee News
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से पश्चिम बंगाल के को इंचार्ज अमित मालवीय (Amit Malviya) ने कहा, एग्जिट पोल के आदादो शुमार जो भी कहें, लेकिन भाजपा (BJP) 200 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है.
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल (West Bengal Assembly Elections) को लेकर कई एग्जिट पोल ने ममता बनर्जी (Mamata Banarjee) की हुकूमत बनने की पेशनगोई की तो बीजेपी ने इसे खारिज किया है. बीजेपी का कहना है कि एग्जिट पोल, एग्जैक्ट पोल नहीं माने जा सकते. बंगाल में बीजेपी को 200 से ज्यादा सीटें जीतकर हुकूमत बनाने का पूरा भरोसा है भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पश्चिम बंगाल के को इंचार्ज अमित मालवीय ने आईएएनएस से कहा, एग्जिट पोल के आदादो शुमार जो भी कहें, लेकिन भाजपा 200 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है. 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान किसी ने नहीं कहा था कि भाजपा 18 सीटें जीत सकती है. लेकिन, बीजेपी ने चौंका दिया था. दो मई को नतीजों का इंतजार करिए, सब साफ हो जाएगा. बंगाल में बीजेपी की हुकूमत बनने से कोई रोक नहीं सकता.More Related News
