
मन की बात में बोले पीएम मोदी- कोरोना के तूफान ने देश को झकझोर दिया
Zee News
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आज मैं आपसे मन की बात एक ऐसे समय में कर रहा हूं, जब कोरोना ने हम सभी के धैर्य, हम सभी के दुख को बर्दाश्त करने की सीमा की परीक्षा ले रहा है।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" को संबोधित करते हुए लोगों को सावधानी बरतने और वैक्सीनेशन की सलाह दी। वहीं कोरोना के कारण जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना की दूसरी लहर के खतरे की चुनौतियों को भी देश की जनता से साझा किया।More Related News
