
मन की बात में बोले पीएम- त्योहारों में खरीदारी करते हुए वोकल फॉर लोकल का रखें ध्यान
Zee News
पीएम ने मन की बात के 82वें संस्करण में सौ करोड़ वैक्सीनेशन पर देशवासियों को बधाई दी.
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से बात की. पीएम ने मन की बात के 82वें संस्करण में सौ करोड़ वैक्सीनेशन पर देशवासियों को बधाई दी.
'हेल्थकेयर वर्कर्स पर था भरोसा' उन्होंने कहा, 'हमारे वैक्सीन कार्यक्रम की सफलता, भारत के सामर्थ्य को दिखाती है, सबके प्रयास के मंत्र की शक्ति को दिखाती है. मैं अपने देश, अपने देश के लोगों की क्षमताओं से भली-भांति परिचित हूं. मैं जानता था कि हमारे हेल्थकेयर वर्कर्स देशवासियों के टीकाकरण में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे.'
More Related News
