
मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- झूठे आरोप लगाने वाली BJP को शर्म आनी चाहिए
NDTV India
दिल्ली में डीटीसी बसों की खरीद के मामले में भाजपा के आरोपों का डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने खंडन किया है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच कमेटी की रिपोर्ट में भाजपा के झूठे आरोपों की हकीकत सामने आ गई है.
DTC बसों की खरीद के मामले में भाजपा के घोटाले के आरोपों पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Deputy CM Manish Sisodia) ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठे आरोपों पर केंद्रीय कमेटी की जांच से सब साफ हो गया है. जांच कमेटी ने माना है कि दिल्ली सरकार (Delhi Government) इमानदारी से काम कर रही है. DTC बसों की खरीद के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि पिछले 3 महीने से बीजेपी एक झूठ फैलाने की कोशिश कर रही है.More Related News

ईरान vs इजरायल-अमेरिका युद्ध संकट पर मोदी सरकार का मास्टरप्लान, तय हुआ भारत कैसे बचाएगा अपनी इकोनॉमी
सरकार का 3-लेयर एक्शन प्लान- अभी राहत, आगे सुरक्षा और भविष्य की तैयारी












