
मनीष गुप्ता हत्याकांड: अखिलेश यादव के बड़े दावे, योगी सरकार को घेरा
Zee News
बीते गुरुवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मनीष गुप्ता के परिवार से मुलाकात की थी. अब उन्होंने आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी पर सवाल उठा दिए हैं.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश, कानपुर के एक प्रॉपर्टी डीलर मनीश गुप्ता की पुलिस द्वारा पिटाई के कारण मौत अब सियासी रंग में रंगती जा रही है. बीते गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मनीष गुप्ता के परिवार से मुलाकात करने पहुंचे थे. अब उन्होंने आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी पर सवाल उठा दिए हैं. ‘मनीष गुप्ता हत्याकांड’ में पुलिसवालों की गिरफ़्तारी न होना ये दर्शाता है कि वो फ़रार नहीं हुए हैं उन्हें फ़रार कराया गया है। दरअसल कोई आरोपियों को नहीं बल्कि ख़ुद को बचा रहा है क्योंकि इसके तार ‘वसूली-तंत्र’ से जुड़े होने की पूरी आशंका है।
अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार को घेरा ‘ज़ीरो टालरेंस’ भी भाजपाई जुमला है।
