
मनीष गुप्ता केस की होगी CBI जांच, यूपी सरकार ने की सिफारिश
Zee News
पीड़ित परिवार की मांग पर मनीष गुप्ता केस की जांच गोरखपुर से कानपुर ट्रांसफर हो गई है. सीबीआई जांच शुरू होने तक SIT जांच जारी रहेगी.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मनीष गुप्ता केस की CBI जांच होगी. यूपी सरकार ने सीबीआई जांच कराने का फैसला लिया है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने पीड़ित परिवार के लिए और 30 लाख रूपये की सहायता राशि भी स्वीकृत कर दी है. पुलिस कमिश्नर असीम अरुण और विधायक सुरेंद्र मैथानी ये चेक पीड़ित परिवार को सौंपेंगे. इससे पहले कल (गुरुवार) 10 लाख रुपये का चेक दिया गया था. परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री ने सहायता राशि बढ़ाने का आश्वासन दिया था.
More Related News
