
मधेपुरा में अंधविश्वास के नाम पर महिला की सरेआम की गई पिटाई, मैला भी पिलाया
Zee News
मधेपुरा में एक महिला के साथ कुछ लोगों से मर्यादा की सारी हदें पार कर दी और डायन बता कर उसकी बेरहमी से पिटाई की. इतना ही नहीं, जब लोगों का इससे भी दिल नहीं भरा तो महिला को मैला पिला दिया.
Madhepura: आधुनिकता के इस युग में जहां दुनिया चांद और मंगल पर जाकर नए भविष्य की तलाश कर रही है, वहीं अभी समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पुराने जमाने से चली आ रही दकियानूसी अंधविश्वास के नाम पर ऐसी करतूत को अंजाम देते हैं जो इंसानियत को भी शर्मसार कर देती है.
महिला को डायन बताकर की गई मारपीट दरअसल, बिहार के मधेपुरा में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक महिला को डायन बताकर उसे सरेआम पीटा गया और फिर जब लोगों का इससे भी दिल नहीं भरा तो महिला को मैला पिला दिया. वहीं, अपने साथ हुई इस बर्बता के खिलाफ पीड़ित महिला ने थाने में जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है.
