
मदरसों के मॉडर्नाइजेशन की तैयारी में योगी हुकूमत, टीचर्स को दी जा रही ऑनलाइन क्लास की ट्रेनिंग
Zee News
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ हुकूमत ने मदरसों का मॉडर्नाइजेशन शुरू कर दिया है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश हुकूमत की तरफ से मदरसों के मॉडर्नाइजेशन की मुहिम के तहत स्टूडेंट्स की ऑनलाइन तालीम को लेकर प्रदेश के इंतज़ामी ऑफीसर, माहिरे तालीम और आईआईएम व आईआईटी के दिग्गज मदरसा टीचर्स को ट्रेनिंग देंगे. स्पेशल क्लासेज के जरिए टीचर्स को बताया जाएगा कि ऑनलाइन पढ़ाई कैसे कराई जाए. मदरसा बोर्ड की ओर से बुधवार ऑनलाइन प्रोग्राम का आयोजन किया गया, इसमें लैंग्वेज कमेटी के रुक्न दानिश आजाद, रजिस्ट्रार मदरसा बोर्ड आर पी सिंह समेत कई जिलों के माइनॉरिटी वेलफेयर ऑफिसर व माहिरे तालीम शामिल रहे. एक सरकारी तर्जुमान ने बताया कि रियासत की योगी आदित्यनाथ हुकूमत ने मदरसों का मॉडर्नाइजेशन शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में मदरसो में स्टूडेंट्स की ऑनलाइन पढ़ाई चालू हो गई है. उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड लैंग्वेज कमेटी के सहयोग से मंडलवार टीचर्स को ट्रेनिंग देकर बच्चों को पढ़ाने के लिए तैयार कर रहा है. उन्होंने बताया कि इसमें सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल से जुड़े माहिरे तालीम व काउंसलर और कई डीएमओ मदरसा टीचर्स को स्पेशल ट्रेनिंग दे रहे हैं, खासकर टीचर्स को बताया गया कि वे सरल तरीके से बच्चों को कैसे पढ़ाएं.More Related News
