
मथुरा में बारिश के पानी में बह गया तीन साल का मासूम, 800 मीटर दूर मिला शव
Zee News
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में गोवर्धन कस्बे के पास एक गांव में बच्चे की मृत्यु हो गई. 3 साल के मासूम की मौत नाले में भरे बारिश के पानी के बहाव में बहने से हुई.
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में गोवर्धन कस्बे के पास एक गांव में बच्चे की मृत्यु हो गई. 3 साल के मासूम की मौत नाले में भरे बारिश के पानी के बहाव में बहने से हुई. गोवर्धन थाने के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे ने बताया कि शनिवार की शाम मथुरा जिले सहित गोवर्धन क्षेत्र में कई घंटे बहुत जोरदार बारिश हुई. संजीव कुमार ने बताया कि गोवर्धन से करीब तीन कि.मी. दूर आन्यौर गांव में बारिश बंद होने के बाद 'गंदोलाल' का तीन साल का अबोध बालक 'प्रिंस' खेलने के लिए घर के बाहर निकला और नाले के पानी के तेज बहाव में बह गया. एक ग्रामीण ने यह देखकर बच्चे के घर वालों को बुलाया, लेकिन इतनी देर में बच्चा गहरे पानी में चला गया. बाद में गोताखोरों की मदद से बच्चे का शव घर से 800 मीटर की दूरी पर बरामद किया गया.More Related News
