
मथुरा में बांके बिहारी मंदिर के पास इमारत गिरी, 5 श्रद्धालुओं की मौत
Zee News
मंदिर के पास दुसायत इलाके में बिहारीपुरा निवासी विष्णु बाग वाले के जर्जर मकान के छज्जे पर बंदरों की उछल-कूद के कारण छज्जे का एक बड़ा हिस्सा बाजार से गुजर कर मंदिर की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं पर आ गिरा. जब तक लोग उन्हें निकालने के लिए आगे बढ़ पाते, तीन मंजिला मकान की एक दीवार भी उन पर आ गिरी.
मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृन्दावन में विश्वप्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर के नजदीक एक पुरानी इमारत मंगलवार को गिर गई. इमारत के गिरने से वहां से गुजर रहे पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई है और चार के घायल होने की खबर है. जिले के डीएम पुलकित खरे के मुताबिक बांके बिहारी मंदिर के नजदीक एक पुरानी इमारत का छज्जा और दीवार ढहने से दुर्घटना हुई. यह भी पढ़ें:
देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें
