)
मजहब का मुखौटा, हथियारों का खेल! एर्दोगन यूं South Asia को बना रहा 'जंग का अखाड़ा', साथ में अरबों की कमाई
Zee News
Turkey South Asia strategy: तुर्की अब दक्षिण एशिया में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभर रहा है. राष्ट्रपति एर्दोगन का मानना है कि ऑटोमन और मुगल साम्राज्यों का अंत एक ऐतिहासिक त्रासदी थी, जिसे वे अब सांस्कृतिक और सामरिक संबंधों के जरिए सुधारना चाहते हैं. तुर्की की यह दिलचस्पी केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विचारधारा और हथियारों के बाजार पर कब्जे की एक बड़ी कोशिश है.
Turkey South Asia strategy: तुर्की और दक्षिण एशिया के बीच का रिश्ता सदियों पुराना है, लेकिन 2025 में यह एक नए और आक्रामक मोड़ पर पहुंच गया है. राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन की सरकार ने 'एशिया एन्यू' पहल के तहत इस क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत की है. तुर्की खुद को दुनिया भर के मुसलमानों के मसीहा के रूप में पेश कर रहा है. पाकिस्तान के साथ उसके रिश्ते अब 'भाईचारे' से आगे बढ़कर एक मजबूत सैन्य गठबंधन में बदल चुके हैं.
