)
मजबूत होती अर्थव्यवस्था का दिखेगा असर, घटेगी देश छोड़ने वाले करोड़पतियों की संख्या: रिपोर्ट
Zee News
रिपोर्ट में कहा गया कि भारत के करोड़पति लोग यूएई जैसे देशों का रुख कर रहे हैं, लेकिन ये भारत के लिए ज्यादा चिंता की बात नहीं है.
नई दिल्ली. एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस साल देश छोड़ने वाले करोड़पतियों की संख्या में कमी आ सकती है. दरअसल भारत में आर्थिक विकास तेज गति से हो रहा है. इस कारण देश छोड़कर विदेश में बसने वाले करोड़पति भारतीयों की संख्या में इस वर्ष कमी देखने को मिल सकती है. 'द हेनले प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन रिपोर्ट 2024' में बताया गया कि इस साल भारत के 4,300 करोड़पति लोग देश छोड़कर विदेश में बस सकते हैं. पिछले साल यह आंकड़ा 5,100 का था.
More Related News
