मकर संक्रांति पर वाणी, वाणिज्य और कम्युनिकेशन का कारक ग्रह 'बुध' होने जा रहा है वक्री, जानें शुभ-अशुभ फल
ABP News
Mercury Retrograde 2022 : मकर संक्रांति पर सूर्य जहां मकर राशि में प्रवेश करेंगे. नवग्रहों में राजकुमार की उपाधि रखने वाले बुध वक्री हो जाएंगे. विशेष बात ये है कि बुध मकर राशि में वक्री हो रहे हैं.
Makar Sankranti 2022,Mercury Retrograde 2022 :14 जनवरी 2022 को मकर राशि में बड़ी हलचल होने जा रही है. इस दिन मकर राशि में तीन ग्रहों की युति बनने जा रही है. इसलिए इसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ सभी राशियों पर भी पड़ेगा. सूर्य को जहां सभी ग्रहों को राजा माना गया है, वहीं शनि को न्यायाधीश और बुध को राजकुमार बताया गया है. मकर राशि शनि की अपनी राशि है. शनि देव को इस राशि का स्वामी माना गया है. शनि को सूर्य पुत्र कहा जाता है. इस दिन पिता अपने पुत्र की राशि में आ रहे हैं. इसलिए ग्रहों का ये गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
सूर्य संक्रांति 2022 (Makar Sankranti 2022)पंचांग के अनुसार 14 जनवरी 2022, शुक्रवार को पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी की तिथि को सूर्य का राशि परिवर्तन होगा. सूर्य गोचर मकर राशि में होगा. सूर्य जब मकर राशि में आते हैं तो इसे मकर संक्रांति भी कहा जाता है. इस दिन विशेष धार्मिक महत्व शास्त्रों में बताया गया है. पंचांग के अनुसार इस दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा.