
मंत्री मुकेश सहनी ने उठाया विधायक निधि मामला, कहा-शेष राशि मिलनी चाहिये वापस
Zee News
नीतीश सरकार के मंत्री एवं VIP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने प्रतिनिधियों की ऐच्छिक कोष की वापसी की सरकार से मांग कर डाली है.
Patna: हाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश वासियों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के द्वारा राज्यों को मुफ्त में टीका देने का एलान किया था. जिसके बाद नीतीश सरकार के मंत्री एवं VIP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने प्रतिनिधियों की ऐच्छिक कोष की वापसी की सरकार से मांग कर डाली है. मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री को इसके लिए पत्र लिखा है. उन्होंने इस पत्र को सोशल मीडिया पर भी डाला है, जिसमें कोरोना महामारी के टीकाकरण के लिए जनप्रतिनिधियों की ऐच्छिक कोष की राशि को वापस लौटने की मांग की गई है.More Related News
