
मंत्री जी का अनोखा अंदाजः गांवों के दौरे पर निकले, भूख लगी तो एक ग्रामीण के घर से मांगकर खाया खाना
Zee News
बिजली अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने कहा कि घर में जल्द से जल्द मीटर लगाएं और रीडिंग के अनुसार ही बिजली बिल जारी करें.
करतार सिंह/मुरैनाः मध्य प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आए दिन चर्चा में बने रहते हैं. कभी अस्पताल का दौरा करते हुए तो कभी बिजली व्यवस्था की जांच करते. शनिवार को भी वो मुरैना के गांवों में पहुंचे. यहां उन्होंने बिजली की समस्या झेल रहे ग्रामीणों की समस्या दूर करने की बात कही. साथ ही जब उन्हें भूख लगी तो वहीं एक ग्रामीण के घर बैठकर उन्होंने भोजन भी किया. बिजली सप्लाई को लेकर की बातचीत मंत्री तोमर ने अंबाह तहसील के गांवों का दौरा किया. उन्होंने बिजली सप्लाई को लेकर गांव वालों से बातचीत की. वो घुसगंवा गांव पहुंचे, यहां निरीक्षण करने पर देखा गरीब परिवार के यहां बिना मीटर के भी बिजली बिल दिया जा रहा है. बिजली अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने कहा कि घर में जल्द से जल्द मीटर लगाएं और रीडिंग के अनुसार ही बिजली बिल जारी करें.More Related News
