
मंगेतर की सुसाइड के बाद फौजी ने दी जान, WhatsApp Status में लिखा-'तुम नहीं हो तो मैं भी नहीं'
Zee News
Army jawan ends life after suicide by fiancée in Rajasthan: थानाध्यक्ष राजेंद्र मीणा ने बताया कि जवान के शव से पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया. मामले की जांच जारी है.
कोटा: राजस्थान (Rajasthan) के कोटा में सेना (Army) के एक जवान द्वारा खुदकुशी (Suicide) करने का मामला सामने आया है. सेना के जवान का नाम पप्पू यादव बताया जा रहा है. जिन्होंने अपनी मंगेतर (Fiance) के खुदकुशी कर लेने के तीन दिन बाद खुद पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. पुलिस ने बताया कि सेना के कुमाऊं रेजीमेंट के जवान पप्पू यादव छुट्टी लेकर घर आये थे और जब से उनकी मंगेतर ने अपने घर में खुदकुशी की थी, तब से वह तनाव में थे. पप्पू यादव देहरादून में तैनात थे. तीन साल पहले उनकी चित्तौड़गढ जिले की एक महिला से सगाई हुई थी. पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह को चेचाट थाना इलाके के देवलीकलां गांव में वो अपने घर के नजदीक खेत में गये और पेड़ से लटककर फांसी लगा ली.More Related News
