
मंगल पर मिले पानी के सबूत, NASA के यान ने खोजे नदियों-तालाबों के निशान
Zee News
मंगल ग्रह पर पानी होने का सबूत मिला है. यह सबूत अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के यान ने भेजा है. वैज्ञानिकों ने इसका विश्लेषण कर बताया कि मंगल की सतह पर पानी बहता था.
नई दिल्लीः मंगल ग्रह पर पानी होने का सबूत मिला है. यह सबूत अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के यान ने भेजा है. कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी के वैज्ञानिकों ने इसका विश्लेषण किया और बताया कि मंगल की सतह पर लगभग 200 करोड़ साल पहले पानी बहता था. इस पानी के साथ बहकर आए साल्ट मिनरल्स आज भी अपने बहाव के रास्ते में मौजूद हैं. मंगल की सतह पर इनके निशानों को सफेद रंग की लकीरों के रूप में देखा जा सकता है.
करोड़ों वर्ष पहले था नदियों-तालाबों का भंडार नासा के स्पेसक्राफ्ट मार्स रिकॉन्सेंस ऑर्बिटर (MRO) ने डेटा और तस्वीरें भेजी थीं, जिनके आधार पर वैज्ञानिकों ने वहां एक दौर में पानी होने का अनुमान लगाया है. वैज्ञानिकों का मानना है कि करोड़ों वर्षों पहले मंगल पर नदियों और तालाबों का भंडार होता था.
