)
मंगल अब दूर नहीं! ग्रह पर जाने का सफर होगा बहुत तेज, ISRO बना रहा है प्लाज्मा से चलने वाला खास रॉकेट
Zee News
ISRO making plasma rocket VASIMR engine: भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ISRO ने भविष्य की अंतरिक्ष यात्रा को एक नया आयाम देने का फैसला किया है. ISRO ने 2038 तक 'VASIMR' यानी वैरिएबल स्पेसिफिक इंपल्स मैग्नेटोप्लाज्मा रॉकेट नामक एक बेहद आधुनिक और कुशल इंजन बनाने का लक्ष्य रखा है.
ISRO making plasma rocket VASIMR engine: जब भी हम अंतरिक्ष यात्रा की बात करते हैं, तो सबसे बड़ी चुनौती ईंधन और समय होती है. पारंपरिक रॉकेट बहुत सारा ईंधन लेकर जाते हैं और लंबी दूरी तय करने में उन्हें बहुत समय लगता है. इस समस्या को दूर करने के लिए दुनिया भर के वैज्ञानिक एक नई तकनीक पर काम कर रहे हैं. भारत भी अब इस दौड़ में शामिल हो गया है. भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ISRO ने एक बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना बनाई है, जिसके तहत वह 'VASIMR' नामक एक नई रॉकेट प्रणाली विकसित करेगी. यह तकनीक अंतरिक्ष में यात्रा के तरीके को पूरी तरह से बदल देगी, जिससे कम समय में और कम ईंधन में लंबी दूरी तय की जा सकेगी.
