
भोपाल-इंदौर से प्लेन हाईजैक करने की धमकी, एक आरोपी हिरासत में
Zee News
मंगलवार की देर शाम को राजा भोज विमान तल के प्रबंधक (टर्मिनल मैनेजर) धर्मराज वर्मा के पास एक अज्ञात फोन आया, जिसमें धमकी दी गई कि प्लेन को हाईजैक कर ले जाया जाएगा. इस धमकी भरे फोन के बाद वर्मा ने सुरक्षा अधिकारी व गांधी नगर थाने की पुलिस को सूचना दी गई.
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजभेाज विमान तल के मैनेजर के पास एक धमकी भरा फोन आया, इसमें विमान को हाईजैक कर पाकिस्तान ले जाने की धमकी दी गई. इस धमकी के बाद भोपाल और इंदौर हवाई अड्डों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.More Related News
