भोजपुरी एक्ट्रेस Neelam Giri ने 'गरईया मछरी’ पर किया कातिलाना डांस, मूव्स और स्टाइल देख उड़े फैंस के होश
News 24
भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी ने अपने हालिया रिलीज गाने 'गरईया मछरी’ पर कातिलाना रील वीडियो बनाया है। जिसमें उनका अंदाज देख फैन घायल हुए जा रहे हैं।
मुंबई। भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज (Shilpi Raj) के गाने रिलीज के साथ ही वायरल हो जाते हैं। साथ ही यूट्यूब पर खूब धमाल मचाते हैं। इन्हीं में शिल्पी का एक भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) 'गरईया मछरी’ (Garaiya Machhari) काफी पॉपुलर हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस नीलम गिरी (Neelam Giri) और पल्लवी गिरी (Pallavi Giri) के डांस ने खासा गदर मचाया हुआ है। इतना ही नहीं अब खुद नीलम गिरी इस गाने पर हॉट रील वीडियो बनाकर जलवा बिखेरती देखी जा रही हैं।भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेस नीलम गिरी (Neelam Giri Dance Video) के फैंस उनके डांस के दीवाने हैं। साथ ही उनके ग्लैमर के चर्चे भी भोजपुरी वर्ल्ड में खूब होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने अपना नया वीडियो जारी कर फैंस को बेहतरीन विजुअल ट्रीट दी है। नीलम ने ब्लू रिब्ड डेनिम शॉर्ट्स और ऑलिव ग्रीन टीशर्ट में गाने पर कातिलाना डांस किया है। साथ ही उनकी ब्लैक हैट उनके लुक में कूल एलिमेंट ऐड करता दिखाई दे रहा है।यहां देखें वीडियो-नीलम गिरी के इस धांसू डांस वीडियो को अबतक 24 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही इसे इंस्टाग्राम वर्ल्ड में 1 लाख 24 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। एक यूजर ने एक्ट्रेस की तारीफ में लिखा है,'किलर लुक मैम'। बाकी सबने भी नीलम के लुक, अटायर, स्टाइल और डांस की तारीफ करते हुए हार्ट और फायर वाला इमोजी ड्रॉप किया है।...More Related News