)
भूल जाइए ड्रोन और डिलीवरी बॉय! हाई-ऑक्टेन फ्यूल से उड़ने वाला यह 'दैत्य' सिर्फ माल नहीं; भविष्य लाएगा
Zee News
Indian Drone Technology: चेन्नई की एक स्टार्टअप कंपनी Enlite Helicopters Pvt. Ltd. ने बिना पायलट वाला हेलिकॉप्टर तैयार किया है. यह चेन्नई और बेंगलुरु जैसे शहरों के बीच सिर्फ दो घंटे में 70 किलो तक का माल पहुंचाने में सक्षम है. यह हेलिकॉप्टर पूरी तरह अपने आप चलता है. आने वाले समय में रिमोट एरिया सप्लाई, कार्गो डिलीवरी और रक्षा सेवाओं में बड़ी भूमिका निभा सकता है.
Indian Drone Technology: इस हेलिकॉप्टर को Enlite Helicopters Pvt. Ltd. ने बनाया है. ये तमिलनाडु के तिरुवल्लुर में स्थित है. यह साइज में भारतीय वायुसेना के मीडियम कार्गो हेलिकॉप्टर से लगभग एक-तिहाई छोटा है. इसे Aero DefCon 2025 में पहली बार दिखाया है. यह हेलिकॉप्टर 500 किलोमीटर तक की दूरी 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तय कर सकता है. इसकी उड़ान क्षमता लगभग 3 घंटे की है. बता दें कि इसे सिर्फ 10 मिनट में दोबारा उड़ान के लिए तैयार किया जा सकता है.
