
भूजल दोहन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया नोटिस, NGT के फैसले को दी थी चुनौती
Zee News
सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी के उस आदेश के खिलाफ अपील पर शुक्रवार को केंद्र और अन्य पक्षों से जवाब मांगा जिसमें नोएडा गोल्फ कोर्स सोसायटी पर अनधिकृत रूप से पानी निकालने पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था.
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी के उस आदेश के खिलाफ अपील पर शुक्रवार को केंद्र और अन्य पक्षों से जवाब मांगा जिसमें नोएडा गोल्फ कोर्स सोसायटी पर अनधिकृत रूप से पानी निकालने पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था.
न्यायमूर्ति एसए नजीर और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की पीठ ने पर्यावरण और वानिकी मंत्रालय, उत्तर प्रदेश सरकार, केंद्रीय भूजल प्राधिकरण, न्यू ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण और अन्य को पत्र जारी कर एनजीटी के फैसले के खिलाफ अपील पर जवाब मांगा है.
More Related News
