
भूकंप के तेज झटकों से दहला नेपाल, 6 लोगों की मौत, दिल्ली-NCR समेत उत्तराखंड में भी असर
Zee News
Nepal Earthquake: राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में बुधवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक 6.3 की तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र नेपाल में था.
नई दिल्ली/काठमांडो: नेपाल में आए 6.6 तीव्रता वाले भूकंप से छह लोगों की मौत हो गई है. वहीं नेपाल की सीमा से लगे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के पास हिमालयी क्षेत्र में मंगलवार देर रात 6.3 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस हुआ. भूकंप के झटके उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और गुरुग्राम और गाजियाबाद सहित पूरे उत्तर भारत में महसूस किए गए।
भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र (एनसीएस) के अनुसार, देर रात 1 बजकर 57 मिनट पर 6.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से लगभग 90 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व में नेपाल में था. इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से कम तीव्रता के भूकंप के झटके कई बार महसूस किए गए हैं। फिलहाल भारत में भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.
