
भीड़ का तालिबानी इंसाफ! ट्रक से महिला को लगी टक्कर तो लोगों ने ड्राइवर को बांधकर बुरी तरह पीटा
Zee News
ट्रक ड्राइवर और उसके साथी को रस्सी से बांधकर पीटने का यह मामला जिले के चौरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत करहिया मंडी रोड का है. एक महिला इनके ट्रक की चपेट में आ गई थी. महिला को काफी चोटें आईं,ग्रामीणों ने ड्राइवर और उसके साथी की बेरहमी से पिटाई की.
संजय लोहानी/रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में ट्रक वाले ने गलती से महिला को टक्कर मार दी.वैसे तो ऐसे मामलों में ट्रक चालक ज्यादातर फरार हो जाते हैं. लेकिन यह भागा नहीं बल्कि गांव वालों के चंगुल में आ गया. गांव वालों ने ड्राइवर और कंडक्टर को रस्सी से बांधकर पिटाई की. इतना ही गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक के साथ भी जमकर तोड़फोड़ की.
ट्रक ड्राइवर और उसके साथी को रस्सी से बांधकर पीटने का यह मामला जिले के चौरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत करहिया मंडी रोड का है. एक महिला इनके ट्रक की चपेट में आ गई थी. महिला को काफी चोटें आईं, जिसके बाद घायल महिला को तुरंत 108 की मदद से संजय गांधी अस्पताल भेजा गया. साथ ही ग्रामीणों ने ड्राइवर और उसके साथी की बेरहमी से पिटाई की.. इसका वीडियो भी सामने आया है.
