
भाविनाबेन पैरालम्पिक टेबल टेनिस में सेमीफाइनल में पहुंची, पदक पक्का कर रचा इतिहास
Zee News
भाविनाबेन पटेल ने क्वार्टर फाइनल में विश्व की पांचवी रैंकिंग की खिलाड़ी बोरिस्लावा पेरिच रांकोविच पर प्रभावशाली जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. 34 साल की भारतीय खिलाड़ी ने सर्बिया की खिलाड़ी को 18 मिनट तक चले मैच में 11-5 11-6 11-7 शिकस्त दी.
तोक्योः तोक्यो पैरालम्पिक में भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल ने जुमे को पदक पक्का कर इतिहास रच दिया है. भाविनाबेन ने तोक्यो खेलों के महिला एकल क्लास चार वर्ग में पदक पक्का किया है. उन्होंने क्वार्टर फाइनल में विश्व की पांचवी रैंकिंग की खिलाड़ी बोरिस्लावा पेरिच रांकोविच पर प्रभावशाली जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. 34 साल की भारतीय खिलाड़ी ने सर्बिया की खिलाड़ी को 18 मिनट तक चले मैच में 11-5 11-6 11-7 शिकस्त दी. सेमीफाइनल में उनका सामना चीन की झांग मियाओ से होगा लेकिन अंतिम चार में पहुंचते ही उनका पदक पक्का हो गया है. तोक्यो पैरालंपिक टेबल टेनिस में कांस्य पदक प्ले-ऑफ मुकाबला नहीं होगा और सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों खिलाड़ियों को कांस्य पदक मिलेगा. भाविनाबेन को 12 साल की उम्र में हुआ था पोलियो दिन की स्टार निश्चित रूप से भाविनाबेन थीं जो पैरालम्पिक क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली टेबल टेनिस खिलाड़ी बनी. उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में ब्राजील की जॉयस डि ओलिवियरा पर 12-10, 13-11, 11- 6 से जीत दर्ज की. इससे पहले भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी सोनलबेन मनुभाई पटेल दोनों ग्रुप मैच हारकर बाहर हो गयी थी. भाविनाबेन को 12 साल की उम्र में पोलियो हो गया था. उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले के बाद कहा कि मैं भारत के लोगों के समर्थन के कारण अपना क्वार्टर फाइनल मैच जीत सकी हूं. कृपया मेरा समर्थन करते रहें ताकि मैं अपना सेमीफाइनल मैच भी जीत सकूं.More Related News
