
भारी बारिश के बाद यमुना में जल स्तर बढ़ा, 24 घंटे में पहुंच सकता है खतरे के निशान पर
NDTV India
दिल्ली में लगातार हो रही तेज बारिश से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है. आलम यह है कि बारिश ऐसे ही होती रही तो 24 घंटे में जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच सकता है.
दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है. यमुना का जलस्तर गुरुवार को 203.37 मीटर दर्ज किया गया है. 24 घंटे में इसके खतरे के निशान तक पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है. यमुना में 204.50 मीटर पर खतरे का निशान है. दिल्ली में यमुना के तटीय इलाकों में मंगलवार को अलर्ट जारी किया गया था. प्रशासन की तरफ से इन इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है. पानी के बहाव की बात करें तो बीते 24 घंटे में यह 1.60 लाख क्यूसेक दर्ज की गई है, यह साल का सबसे अधिक आंकड़ा है.











