)
भारत से रातों-रात गायब हो गए 10 लाख ब्रिटिश! इतिहास के पन्नों में छिपा एक बड़ा सवाल
Zee News
Britishers in India during Independence: जब 1947 में भारत आजाद हुआ, तब सिर्फ हमारी गुलामी खत्म नहीं हुई थी, बल्कि करीब दो सौ साल लंबे ब्रिटिश राज का भी अंत हो गया था. इन सालों में लाखों अंग्रेज भारत आए कोई नौकरी के लिए, कोई व्यापार के लिए, तो कोई सेना में तैनाती के लिए. कई तो यहीं बस भी गए. लेकिन सवाल यह है कि आजादी के समय भारत में ब्रिटिश की संख्या कितनी थी और क्या वे भी जनगणना में शामिल होते थे? आइए जानते हैं.
Britishers In India During Independence: ब्रिटिश शासन के दौरान अंग्रेजो की आबादी की गिनती भी की जाती थी. आजादी के समय भारत में कुछ लाख ब्रिटिश नागरिक मौजूद थे, जिनमें अधिकतर सरकारी अफसर, सैनिक, व्यापारी और उनके परिवार शामिल थे. जनगणना में ब्रिटिश नागरिक को अलग श्रेणी में दर्ज किया जाता था. हालांकि आजादी के बाद अधिकतर अंग्रेज वापस अपने देश लौट गए, लेकिन उनके छोड़े गए निशान भारत पर लंबे समय तक देखे जाते रहे हैं.
