
भारत से करारी हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का बड़ा बयान, अगले मैच के लिए कही यह बात
Zee News
रूट ने कहा, 'यह काफी निराशाजनक है, खास तौर पर मौके पर जहां हमारे पास जीतने का मौका था. इनिंग में ढेर हो जाने को कुबूल कर पाना मुश्किल है.
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में भारत से मिली करारी शिकस्त के बाद इंग्लैंड के कप्तान (England Captian) जोए रूट (Joe Root) ने कुबूल किया है कि यह हार काफी निराशाजनक है और इसे पचा पाना उनके लिए बहुत मुश्किल है. बता दें कि भारतीय टीम ने इंग्लैंड को चौथे टेस्ट मैच में 157 रनों से करारी हार दी है. इंग्लैंड के लिए रोरी बर्न्स और हसीब हमीद ने अर्धशतक जड़े थे और टीम को मजबूत शुरूआत दिलाई थी लेकिन इनके आउट होने के बाद कोई अन्य बल्लेबाज बड़ी इनिंग नहीं खेल सका.More Related News
