)
भारत सुखोई Su-30MKI को बनाएगा 'सुपर फाइटर जेट', चीनी सेना को मजा चखाने के लिए होगा तैयार!
Zee News
Sukhoi Su-30MKI Fighter Jet: भारत ने अपने सुखोई को 'सुपर सुखोई' फाइटर जेट बनाने का फैसला कर लिया है. इसके लिए इसे इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेर क्षमताओं से लैस करने के लिए मंजूरी दी गई है. ये पाकिस्तान और चीन के लिए करारा जवाब होगा. सुखोई को अपग्रेड करने के बाद ये लंबी दूरी के टारगेट को ट्रैक कर पाएगा.
Sukhoi Su-30MKI Fighter Jet: भारत एक के बाद एक फाइटर जेट को आधुनिक बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है. अब इंडियन एयरफोर्स ने अपने सुखोई Su-30MKI लड़ाकू जेट्स को अपडेट करने का फैसला किया है. भारत इस जेट की इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेर (EW) क्षमताओं को अपग्रेड करेगा. ये चीन और पाकिस्तान के लिए चिंता का विषय बन सकता है, क्योंकि भारत का ये कदम इन्हीं पड़ोसी देशों को करार जवाब देने के तौर पर देखा जा रहा है.
More Related News
