)
भारत विमान का कौन-कौन सा पुर्जा बनाता है, जिनके बिना नहीं उड़ सकते हैं दुनिया के एयरक्राफ्ट; लिस्ट देखकर फटी रह जाएगी आंखें
Zee News
Make in India aviation: भारत में विमानों के डिजाइन, निर्माण और रखरखाव का एक ऐसा इकोसिस्टम तैयार हो गया है कि दुनिया की दिग्गज कंपनियां जैसे Airbus और Boeing अब भारत पर निर्भर हैं. आज हर एयरबस कमर्शियल विमान में भारत में बने पुर्जे लगे होते हैं.
Make in India aviation: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में 'विंग्स इंडिया 2026' और बजट सत्र के दौरान वैश्विक विमानन क्षेत्र में भारत की बढ़ती धमक का जिक्र किया. उन्होंने गर्व से कहा कि भारत अब केवल विमानों का खरीदार नहीं, बल्कि एक बड़ा निर्माता बन चुका है. आज दुनिया का शायद ही कोई कमर्शियल विमान ऐसा हो, जिसमें मेड इन इंडिया पुर्जे न लगे हों.
More Related News
