)
भारत में 30 साल पहले आया इंटरनेट, जानें तब कितने kbps हुआ करती थी इसकी स्पीड?
Zee News
Internet History in India: भारत में इंटरनेट की शुरुआत 15 अगस्त, 1995 को हुई. शुरू में केवल कॉरपोरेट घराने और अमीर लोग ही इसका उपयोग कर पाते थे, क्योंकि लागत काफी अधिक थी.1998 की नई दूरसंचार नीति ने निजी कंपनियों को मौका दिया, जिससे ब्रॉडबैंड और साइबर कैफे का चलन बढ़ा. 2016 में Reliance Jio के 4G लॉन्च ने सस्ता डेटा दिया और स्मार्टफोन भारत के गांव-गांव पहुंचाया.
Internet History in India: आज के टाइम में इंटरनेट लोगों की बेसिक सुविधाओं में गिना जाने लगा है. बिना इंटरनेट के लोगों की आम जिंदगी अटक जाती है, रोजमर्रा के काम नहीं हो पाते हैं. यही कारण है कि बच्चे से लेकर बूढों तक को इंटरनेट की आवश्यकता पड़ने लगी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में ये डिजिटल क्रांति कब आई? आइए, जान लेते हैं कि भारत में इंटरनेट का इतिहास कितना पुराना है और ये कैसे घर-घर तक पहुंचा?
