)
भारत में सबसे पहले पंचायत राज लागू करने वाला राज्य, आखिर कब और कहां हुई थी शुरुआत?
Zee News
भारत में पंचायत राज की शुरुआत 2 अक्टूबर 1959 को राजस्थान से हुई थी. नागौर जिले के बगडरी गांव में पहली ग्राम पंचायत बनी. प्रधानमंत्री नेहरू ने इसका शुभारंभ किया. हालांकि, सबसे पहले प्रयास बिहार ने 1947 में किया था, लेकिन औपचारिक शुरुआत राजस्थान से मानी जाती है.
आज गांव-गांव में पंचायत राज की चर्चा होती है. सड़क से लेकर पानी की योजना तक, गांव का हर छोटा-बड़ा फैसला पंचायत से होकर गुजरता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस व्यवस्था की असली शुरुआत किस राज्य से हुई थी? इसका जवाब है 'राजस्थान'. यह वही राज्य है जिसने पूरे देश में पंचायत राज की नींव रखी और बाकी राज्यों को दिशा दिखाई.
More Related News
