)
भारत में यहां मिली 'सिंधु घाटी' जैसी सभ्यता! 600 ईसा पूर्व बनी पक्की नालियां, सामने आया तबाही का खौफनाक सच
Zee News
Keezhadi Ancient India civilization: तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में स्थित कीझाड़ी उत्खनन स्थल पर हुई नई रिसर्च ने सबको हैरान कर दिया है. वैज्ञानिकों ने पुख्ता सबूत पेश किए हैं कि करीब 10वीं या 11वीं शताब्दी के दौरान आई एक विनाशकारी बाढ़ की वजह से यह पूरी तरह से समृद्ध बस्ती पूरी तरह उजड़ गई थी.
Keezhadi Ancient India civilization: भारत का इतिहास बेहद प्राचीन है. जहां की धरती पर कई सभ्यताएं पनपी और किसी न किसी कारणवश उजड़ गईं. ऐसे में अगर कहा जाए भारतीय धरती की तह में एक वीरान दुनिया बसती है तो यह कोई अतिशियोक्ति नहीं होगी. इन्हीं सभ्यताओं में एक ऐसा ही स्थल है कीझाड़ी. जिसे दक्षिण भारत की 'सिंधु घाटी सभ्यता' माना जाता है. यहां की हालिया खुदाई में मिले शानदार ड्रेनेज सिस्टम, पक्की ईंटों के घर और कीमती सामान यह बताते हैं कि यहां के लोग बहुत आधुनिक थे. लेकिन एक सवाल हमेशा बना रहता था कि इतनी विकसित बस्ती अचानक कहां गायब हो गई? अब भू-वैज्ञानिकों और पुरातत्वविदों ने इस गुत्थी को सुलझा लिया है.
