
भारत में मिले कोरोना के डेल्टा वेरियंट के खिलाफ वैक्सीन कम असरदारः WHO
Zee News
डेल्टा वैरिएंट पहली बार पिछले साल भारत में पाया गया था.
नई दिल्लीः देश में कोरोना के मामले तेजी से घट रहे हैं, लेकिन इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक बुरी खबर सुनाई है. स्वास्थ्य संगठन ने दावा किया है कि डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ मौजूदा वैक्सीन कम असरदार पाई जा रही हैं. हालांकि, ये मौत के खतरे को कम करती हैं और गंभीर बीमारी से बचाती हैं. डेल्टा वैरिएंट पहली बार पिछले साल भारत में पाया गया था. रिसर्च में आया सामने कोविड-19 पर डब्ल्यूएचओ की तकनीकी प्रमुख मारिया वैन केरखोव ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि लैंसेट जर्नल में प्रकाशित नए अध्ययन में कोरोना वायरस के अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ मौजूदा वैक्सीन के प्रभाव का आकलन किया गया. इसमें पाया गया कि डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ वैक्सीन का असर कम हो रहा है. हालांकि, यह कमी उतनी ज्यादा नहीं है, जितनी दक्षिण अफ्रीका में पाए गए बीटा वैरिएंट के खिलाफ थी.More Related News
