)
भारत में बनेगा 'सुपर हरक्यूलिस' C-130J विमान, अमेरिका से बाहर पहली बार Lockheed Martin लगाएगा असेंबली लाइन
Zee News
C-130J Super Hercules India: अमेरिकी रक्षा दिग्गज Lockheed Martin भारत में C-130J Super Hercules के लिए एक फाइनल असेंबली लाइन (FAL) स्थापित करने की तैयारी कर रहा है. यह अमेरिका के बाहर इस विमान की पहली असेंबली लाइन होगी. जो न केवल भारतीय वायुसेना की जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि भारत को इस वैश्विक विमान के लिए एक प्रमुख एक्सपोर्ट सेंटर के रूप में भी स्थापित करेगा.
C-130J Super Hercules India: भारत की बढ़ती सैन्य ताकत व जरुरतों दोनों ही पहलुओं से दुनिया वाकिफ है. पिछले कुछ सालों में भारत ने जिस तरह से सुरक्षा हथियारों पर दांव लगाया है. दुनिया भर की डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को आकर्षित किया है. इसी कड़ी में, अमेरिका की सबसे बड़ी विमान बनाने वाली कंपनी लॉकहीड मार्टिन पहली बार US से निकलकर भारत में प्लांट लगाने जा रही है.
More Related News
