)
भारत में पहली बार कब और कहां खेला गया वर्ल्ड कप? आखिरी बॉल तक अटकी रही लोगों की सांस
Zee News
भारत में पहली बार वर्ल्ड कप मैच का आयोजन 1987 में हुआ. यह मौका भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक था. इस मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने थे. मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और आखिरी ओवर तक चला. इस टूर्नामेंट ने भारत में क्रिकेट के प्रति लोगों का जुनून और बढ़ा दिया.
क्रिकेट का वर्ल्ड कप दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खास मौका होता है. हर चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट करोड़ों फैंस के दिलों की धड़कन बन जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में पहली बार वर्ल्ड कप मैच कब और कहां खेला गया था? आइए जानते हैं 1987 के उस यादगार दिन के बारे में, जब भारत ने पहली बार वर्ल्ड कप की मेजबानी की.
More Related News
