)
भारत में पहली बार इस बादशाह ने किया तोप का इस्तेमाल, युद्ध भूमि में बारूद से मच गया था हाहाकार!
Zee News
First Use of Cannon in India: आधुनिक युद्धों में मिसाइल, ड्रोन और लेजर हथियारों का उपयोग होता है, लेकिन प्राचीन काल में तोपें युद्ध की ताकत थीं. भारत में तोप का पहला उपयोग 1526 में पानीपत के बाबर ने किया. बाबर की छोटी सेना ने इब्राहिम लोदी की विशाल सेना को तुलुघमा रणनीति और अराबा तकनीक के साथ तोपों की मदद से हराया.
First Use of Cannon in India: आधुनिक दौर के युद्ध में उन्नत हथियारों का इस्तेमाल होने लगा है. मिसाइल, फाइटर जेट, ड्रोन और अब लेजर वेपन भी आ चुके हैं. इनके जरिये ही विरोधी सेना को सबक सिखाया जाता है. लेकिन एक दौर वह भी था, जब युद्धभूमि में तोप का इस्तेमाल हुआ करता था. जिस सेना के पास जितनी ज्यादा तोप हुआ करती थीं, वह सेना उतनी ही ज्यादा मजबूत भी मानी जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे पहली बार तोप का इस्तेमाल किस युद्ध में हुआ था. आइए, जान लेते हैं...
