
भारत में नए COVID-19 केसों में करीब 13% इजाफा, पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 81,466 मामले, 469 की मौत
NDTV India
पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए 81,466 नए मामलों के साथ ही कोरोनावायरस के कुल केसों की संख्या 12,303,131 पहुंच गई है. इसके साथ ही अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 614,696 है.
भारत में Covid-19 के मामलों में इजाफा रुक ही नहीं रहा है. शुक्रवार को कोरोनावायरस के नए केसों में 13 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है. पिछले 24 घंटे में भारत में 81,466 कोरोना वायरस के नए केज दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही इस दौरान 469 लोगों की मौत भी हुई है. भारत सरकार कोरोना पर काबू पाने के लिए जोर-शोर से टीककरण में लगी हुई है. सरकार की पूरी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाए. पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 36,71,242 लोगों को कोरोनावायरस वैक्सीन लगाई गई है. इससे पहले 22 मार्च तो सबसे ज्यादा 34.28 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई थी. इसके साथ ही 6,87,89,138 लोगों को अब तक कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है.











