
भारत में जॉनसन ऐंड जॉनसन की सिंगल डोज़ वैक्सीन को मंज़ूरी, जानिए कैसे काम करता है ये टीका?
Zee News
जॉनसन एंड जॉनसन (J&J) की वैक्सीन कोरोना वायरल देने वाले SARS-CoV-2 वायरस के जेनेटिक मैटीरियल का इस्तेमाल करके बनाई गई है. इसे Ad26.COV2.S कहते हैं.
नई दिल्ली: भारत में अमेरिकी कंपनी जॉनसन ऐंड जॉनसन की सिंगल डोज़ वैक्सीन को मंज़ूरी मिल गई है. मरकज़ी वज़ीरे सेहत मनसुख मांडविया ने कुछ देर पहले एक ट्वीट करके इसका ऐलान किया है. India expands its vaccine basket! मरकज़ी वज़ीरे सेहत मनसुख मांडविया ट्वीट कर बताया कि, 'जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज़ खुराक कोरोना वायरस वैक्सीन को भारत में आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी गई है. अब भारत के पास 5 EUA टीके हैं. इससे हमारे देश की सामूहिक लड़ाई को और बढ़ावा मिलेगा.'More Related News
