)
भारत में जल्द फर्राटा भरेंगी Air Taxi? तैयार हो रहा 1MW इलेक्ट्रिक मोटर; नॉटिकल विंग्स ने कसी कमर
Zee News
Air Taxi in India: नॉटिकल विंग्स एयरोस्पेस द्वारा 1MW इलेक्ट्रिक मोटर का विकास भारत को वैश्विक इलेक्ट्रिक एविएशन बाजार में एक मजबूत नींव स्थापित करेगा. साथ ही, भारत में एयर टैक्सी को एख नए आयाम पर ले जाएगा.
Air Taxi in India: दुनिया तेजी से बदल रही है. अब वह दिन दूर नहीं, जब आपके सिर के ऊपर टैक्सी उड़ते हुए दिखाई देंगे. न ट्रैफिक का झंझट होगा, न ही किसी तरह की देरी. यह तैयारी कहीं और नहीं भारत में ही हो रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु की एक एयरोस्पेस स्टार्टअप कंपनी नॉटिकल विंग्स एयरोस्पेस भविष्य की हवाई गतिशीलता को बदलने के लिए एक बड़ी छलांग लगा रही है. कंपनी VTOL यानी Vertical Take-Off and Landing प्लेटफॉर्म के लिए 1 मेगावाट (MW) क्षमता वाली एक अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक मोटर विकसित करने की योजना बना रही है. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें .
