
भारत में चीन जैसे बिजली संकट का खतरा? कोयले की कमी से जूझ रहे 110 पावर प्लांट
Zee News
आने वाले दिनों में दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में बिजली संकट गहरा सकता है. पावर प्लांट को चलाने के लिए उनके पास पर्याप्त मात्रा में कोयले का स्टॉक नहीं है.
नई दिल्ली: आने वाले दिनों में दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में बिजली संकट गहरा सकता है. पावर प्लांट को चलाने के लिए उनके पास पर्याप्त मात्रा में कोयले का स्टॉक नहीं है. इसके चलते बिजली उत्पादन पर असर पड़ सकता है.
सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी (CEA) ने 7 अक्टूबर को भारत के पावर प्लांट्स में कोयले (Coal) के स्टॉक रिपोर्ट जारी की थी. इस रिपोर्ट के मुताबिक देश के कुल 135 पावर प्लांट्स में से 110 में कोयले का पर्याप्त स्टाक नहीं है.
More Related News
