
भारत में खतरे में नहीं है इस्लाम, मॉब लिंचिग समेत कई मुद्दों पर खुलकर बोले मोहन भागवत
Zee News
इसके अलावा उन्होंने कहा कि डर के इस चक्र में न फंसे कि भारत में इस्लाम खतरे में है. इस दौरान उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि एकता का आधार राष्ट्रवाद और पूर्वजों का गौरव होना चाहिए
नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदू-मुस्लिम एकता की बातों को लेकर कहा है कि यह दोनों बातें अलग-अलग नहीं है. एक किताब के विमोचन के प्रोग्राम के दौरान भागवत ने मॉब लिंचिंग और हिंदुस्तान में इस्लाम को लेकर कई बातें कही है. भागवत ने कहा कि हिंदू- मुस्लिम एकता की बातें भ्रामक हैं क्योंकि यह दोनों अलग नहीं बल्कि एक हैं. उन्होंने कहा कि सभी हिंदुस्तानियों का DNA एक है, भले ही वो किसी भी मजहब के क्यों न हों. लोगों के बीच पूजा पद्धति की बुनियाद पर फर्क नहीं किया जा सकता.More Related News
