)
भारत में कौन देता है पूर्ण राज्य का दर्जा? आखिर ये होता क्या है; जानें इसकी पूरी प्रक्रिया
Zee News
Procedure for state formation: लद्दाख में पूर्ण राज्य की मांग को लेकर पिछले 5 सालों से चल रहे आंदोलन ने बीते बुधवार को हिंसक रूप अख्तियार कर लिया. इस हिंसा में कई लोगों की जान भी चली गई, इस मांग को लेकर लद्दाख पिछले कुछ सालों से लगातार प्रदर्शन कर रहा है. पूर्ण राज्य को लेकर आंदोलन तो चल रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर पूर्ण राज्य क्या होता है और भारत में पूर्ण राज्य कैसे बनता है?
Procedure for state formation: क्या आप जानते हैं कि भारत में पूर्ण राज्य का दर्जा देने की क्या प्रक्रिया है, केंद्र शासित प्रदेश और पूर्ण राज्य में क्या अंतर है? बीते लंबे समय से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इसकी मांग जोरों से उठ रही है. बीते दिनों लेह में चल रहे आंदोलन ने जब हिंसक रूप ले लिया तो तमाम सवाल खड़े होने लगे. भारत सरकार द्वारा किसी भी क्षेत्र को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया सकता है, लेकिन उसके लिए क्या प्रक्रिया होती है हम उसी के बारे में बता रहे हैं. इस रिपोर्ट में ज़ी भारत आपको ये जानकारी मुहैया करा रहे हैं कि पूर्ण राज्य क्या होता है और पूर्ण राज्य बनने की क्या प्रक्रिया होती है.
