
भारत में कोरोना केस 3 करोड़ के करीब, महज 51 दिन में एक करोड़ लोग हुए संक्रमित
NDTV India
3 Crore Corona Cases India :देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 03 मई को दो करोड़ के पार कर गई थी. तब यह कुल मरीजों की तादाद 20275543 हो गई थी. यानी पांच माह में भी कम वक्त में एक करोड़ मरीज मिले थे. एक पहले एक करोड़ मरीजों के मुकाबले दूसरे एक करोड़ मरीज आधे से भी कम वक्त में दो करोड़ हो गए.
भारत में कोरोना वायरस का ग्राफ नीचे आ रहा है और 91 दिनों बाद मंगलवार को पहली बार 50 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं. लेकिन इसी के साथ देश में कोरोना महामारी से कुल संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ के करीब पहुंच गई है. बुधवार को यह संख्या आधिकारिक तौर पर तीन करोड़ के पार कर जाने का अनुमान है, यानी महज 51 दिन में एक करोड़ मामले मिले हैं. ये कोरोना की दूसरी लहर का ही नतीजा है कि देश में इस दौरान न केवल पहली लहर के एक लाख मामलों का रिकॉर्ड टूटा, बल्कि नए मामलों की सुनामी के बीच यह आंकड़ा धीरे-धीरे 4 लाख के भी पार कर गया.











