
भारत में कोरोना का क्यों कम है खतरा, आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक ने बताई बड़ी वजह
Zee News
IIT कानपुर की स्टडी में दावा किया गया है कि भारत में कोरोना का कोई बड़ा खतरा नहीं है. भारत की एक बड़ी आबादी में नेचुरल इम्युनिटी विकसित हो गई है. इसलिए यहां छोटी लहर ही आने की आशंका है.
कानपुर: चीन में कोरोना की लहर आने से भारत समेत दुनिया भर के देश चिंतित हो गई है. इस बीच आईआईटी कानपुर से भारत के लिए एक राहत भरी खबर आई है. आईआईटी कानपुर ने एक शोध के आधार पर दावा किया है कि भारत में कोरोना की बड़ी लहर आने का खतरा नहीं है.
आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा है कि भारत के लोगों ने कोरोना के नेचुरल इम्युनिटी विकसित कर ली है. हालांकि फिर भी वह लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं. लेकिन उनका कहना है कि चूंकि भारत 98% भारतीयों में नेचुरल इम्युनिटी है, इसलिए डरने की बात नहीं है.
More Related News
