)
भारत में कैबिनेट मीटिंग से पाक में दहशत; PoK की सभी उड़ानें रद्द, किसी बड़े एक्शन की सुगबुगाहट?
Zee News
पहलगाम हमले के बाद भारत में सुरक्षा को लेकर बड़ी बैठकें हुईं, वहीं पाकिस्तान ने PoK की सभी उड़ानें रद्द कर दीं. पीएम मोदी ने CCPA और CCS की आपात बैठकें बुलाईं. पाकिस्तान को डर है कि भारत सैन्य कार्रवाई कर सकता है.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की राजनीतिक और सुरक्षा गतिविधियां तेज हो गई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 'कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स' (CCPA) और 'कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी' (CCS) की हाई-लेवल बैठकें हुईं, जिनमें जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर चर्चा हुई. इस बीच पाकिस्तान ने PoK के स्कर्दू और गिलगिट के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, यह कदम भारत के संभावित जवाबी सैन्य कार्रवाई के डर से उठाया गया है. वहीं, जांच एजेंसियां आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान आधारित गुट की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं.
