)
भारत में कैंसर के कितने रूप हैं? मुंह, पेट, स्तन ही नहीं किडनी और फेफड़े पर अटैक करती है ये जानलेवा बीमारी
Zee News
Cancer Types or Forms in India: क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे खतरनाक बीमारी की सूची में शामिल कैंसर के भारत में कितने रूप हैं? कैंसर का नाम सुनते ही ही आम से लेकर खास इंसान तक की सिट्टी पिट्टी गुम हो जाती है. तो चलिए आपको बताते हैं कि कुल कितने तरह के कैंसर भारत में पाए जाते हैं.
कैंसर कितनी भयानक बीमारी है, ये बात किसी से नहीं छिपी है. वैसे तो पेट, मुंह, स्तन और स्किन के कैंसर के बारे में लोग अक्सर सुनते रहते हैं. लेकिन भारत में कैंसर के ऐसे भी रूप हैं जिनके बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी होगी. कैंसर से जूझने वाले मरीजों को इलाज के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करन पड़ता है. वैसे तो जब भारत में कैंसर के मामलों की रिपोर्ट शुरू हुई थी, तो वो 17वीं शताब्दी का दौर था. ब्रिटिश लाइब्रेरी के हवाले से जिसका जिक्र कई मीडिया रिपोर्ट्स में किया गया है. इतिहास को खंगालने पर ये मालूम पड़ता है कि प्राचीन भारत की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत सिद्ध पांडुलिपियों और प्राचीन आयुर्वेद में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का वर्णन है. जैसे-जैसे विज्ञान का विकास होता चला गया, कैंसर पर विस्तृत अध्ययन हुआ और अब इसके इतने सारे रूप हैं कि कोई सोच भी नहीं सकता.
